न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में अज्ञात वाहन की टक्कर से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, मौके पर जुटी लोगों की भीड़ BIG BREAKING:: चमोली में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई टीम की एंट्री! दीपक शेट बने 31वें CDO तो नारायण नबियाल ने संभाली 18वें ADM की कमान BIG BREAKING:: दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे सीएम धामी, इगास पर्व की दी शुभकामनाएं; लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश BIG BREAKING:: रुड़की में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड! होटल में मचा हड़कंप, तीन महिलाएं और होमगार्ड जवान हिरासत में BIG BREAKING:: 23 साल पुराने जैनी प्रकरण में नया मोड़, हरक सिंह रावत के खिलाफ असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:: मसूरी में SDRF की नई पोस्ट का आगाज, अब आपदा आते ही दौड़ेगी रेस्क्यू टीम! सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने परखी तैयारियां, जवानों को दिए मुस्तैदी के निर्देश
Home » नाराज़ » BIG BREAKING:: कांग्रेस में ‘यात्रा’ पर लग गया ब्रेक! रावत जी निकले जनसंवाद को, आलाकमान बोला—पहले पार्टी से तो कर लो संवाद!

BIG BREAKING:: कांग्रेस में ‘यात्रा’ पर लग गया ब्रेक! रावत जी निकले जनसंवाद को, आलाकमान बोला—पहले पार्टी से तो कर लो संवाद!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक समन्वय को लेकर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की जन संवाद यात्रा को लेकर पार्टी नेतृत्व की ओर से आपत्ति जताए जाने की खबर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने हरीश रावत को पत्र लिखकर कहा है कि यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) से चर्चा नहीं की गई। नेतृत्व का कहना है कि चुनाव नजदीक होने के कारण इस समय पार्टी में एकजुटता और आपसी समन्वय जरूरी है।कांग्रेस नेतृत्व ने कथित तौर पर रावत से कहा है कि प्रदेश कांग्रेस के समानांतर कोई यात्रा निकालना पार्टी हित में नहीं होगा और उन्हें अपनी यात्रा आगे नहीं बढ़ाने की सलाह दी गई है। पत्र में रावत के कुछ बयानों को लेकर भी आपत्ति जताए जाने की बात सामने आई है।

हालांकि, हरीश रावत की जन संवाद यात्रा शुरू होने की खबर भी सामने आई है। यात्रा का उद्देश्य किसानों, व्यापारियों और आम जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझना बताया गया है। हरिद्वार में भी रावत की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा आयोजित हो चुकी है।

ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर रावत की यात्रा और पार्टी संगठन के बीच तालमेल का मुद्दा उत्तराखंड की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 5 1 4
Users Today : 287
Users Yesterday : 613
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 4 5 1 4
Users Today : 287
Users Yesterday : 613