न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती पर धानौरी में सीएम धामी की सभा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा BIG BREAKING:: “शिक्षक खुद बनें नैतिकता की मिसाल, विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन की राह दिखाएं” — गणेश जोशी BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में ट्रैफिक का महा-एक्शन प्लान! 500 पुलिसकर्मी तैनात, भारी वाहनों की एंट्री बंद और श्रद्धालुओं के लिए रूट-पार्किंग तय BIG BREAKING:: जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 49 शिकायतें दर्ज—28 का मौके पर निस्तारण, अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:: श्रीनगर को विकास की नई उड़ान! धामी ने मेले का किया शुभारंभ, साइंस सिटी से लेकर हेली सेवा और आधुनिक घाटों तक कई बड़ी घोषणाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षकों की दूसरे जनपदों में रवानगी; विदाई से पहले एसएसपी नवनीत सिंह ने दी शुभकामनाएं
Home » संदेश » BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार समाज में शांति, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के आंदोलन में नई दिशा प्रदान की।

ALSO READ  BIG BREAKING:: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का बड़ा संदेश—‘विविधता हमारी पहचान, एकता हमारी ताकत’, लोक भवन में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प!

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था में जवानों तथा किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं विचार हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और देश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 9 9 9
Users Today : 106
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 9 9 9
Users Today : 106
Users Yesterday : 660