न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लक्सर नगर पालिका को मिला नया ‘प्रशासनिक पहिया’, प्रियंका ध्यानी ने संभाला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार BIG BREAKING:: पनियाला में हिंदू रक्षा दल नेता पर फायरिंग से सनसनी, भीम आर्मी से जुड़े लोगों पर हमले का आरोप; कंधे को छूकर निकली गोली BIG BREAKING:: उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में ABVP का ‘विजय उत्सव’! नवनिर्वाचित छात्रसंघ ने ली शपथ, मदन कौशिक ने दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: चमनलाल कॉलेज की शानदार उपलब्धि: 6 छात्रों ने UGC-NET में लहराया परचम, दो छात्राओं का कनाडा-इटली में पीएचडी के लिए चयन BIG BREAKING:: हरिद्वार में दिल की सेहत के लिए सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, मेट्रो अस्पताल की वॉकथॉन ने दिया ‘फिट हार्ट’ का जोरदार संदेश BIG BREAKING:: हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, सीखेंगे नई संस्कृति और नवाचार; CM धामी बोले- अच्छे अनुभवों से संवारें देवभूमि का भविष्य
Home » कार्यभार » BIG BREAKING:: लक्सर नगर पालिका को मिला नया ‘प्रशासनिक पहिया’, प्रियंका ध्यानी ने संभाला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार

BIG BREAKING:: लक्सर नगर पालिका को मिला नया ‘प्रशासनिक पहिया’, प्रियंका ध्यानी ने संभाला ईओ का अतिरिक्त कार्यभार

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। मंगलवार को सुल्तानपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी ने लक्सर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करते ही पालिका में लंबे समय से खाली चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर तैनाती हो गई है।

लक्सर नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का पद 28 जून को तत्कालीन ईओ मोहम्मद कामिल के स्थानांतरण के बाद से रिक्त चल रहा था। करीब तीन माह से खाली पड़े इस पद पर नियुक्ति को लेकर मंगलवार को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया। इसके बाद प्रियंका ध्यानी ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

अध्यक्ष ने किया स्वागत, अब दो निकायों की जिम्मेदारी

कार्यभार ग्रहण करने पर नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने प्रियंका ध्यानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रियंका ध्यानी अब सुल्तानपुर नगर पंचायत के साथ-साथ लक्सर नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली प्रियंका ध्यानी के सामने अब लक्सर नगर पालिका के कामकाज को गति देने की अहम जिम्मेदारी होगी। लंबे समय से रिक्त चल रहे अधिशासी अधिकारी के पद पर उनकी तैनाती से पालिका के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की संभावना बनी है ।

ALSO READ  “जनपद अल्मोड़ा को मिला नया कप्तान: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा— जनता की सेवा और विकास ही रहेगा पहली प्राथमिकता”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 4 0 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 1434
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 4 4 0 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 1434