न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: चार राजस्व उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, बहादराबाद से औरंगाबाद तक बदले चार्ज BIG BREAKING:: तमंचा दिखाकर लूट की दुकान सजाई, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों की ‘दुकान’ ही बंद कराई! बाइक-मोबाइल लूटकर बने थे हीरो, पुलिस ने पहुंचा दिया हवालात BIG BREAKING:: कुंभकार समाज ने भरी हुंकार: विकास की मुख्यधारा से जोड़ो, राजनीतिक हिस्सेदारी भी करो सुनिश्चित BIG BREAKING:: विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, त्रिवेंद्र रावत ने किया सड़क का उद्घाटन; ‘मन की बात’ भी सुनी BIG BREAKING:: राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासदों को दिलाई शपथ, शिवालिक नगर में विकास की रफ्तार बढ़ाने का लिया संकल्प BIG BREAKING:: रुड़की में गूंजा सनातन संस्कृति का शंखनाद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में सजा अखिल भारतीय सनातन महाकुंभ
Home » शुभारंभ » BIG BREAKING:: विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, त्रिवेंद्र रावत ने किया सड़क का उद्घाटन; ‘मन की बात’ भी सुनी

BIG BREAKING:: विकास की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, त्रिवेंद्र रावत ने किया सड़क का उद्घाटन; ‘मन की बात’ भी सुनी

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंगेडी में रविवार को विकास कार्यों के क्रम में सड़क का उद्घाटन किया गया। हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बैंघेडी सहित खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए इसके लिए संबंधित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।रानी देवयानी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का सीधा लाभ आमजन को मिलता है। बेहतर सड़क सुविधा से ग्रामीणों के आवागमन में सुविधा होगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

ALSO READ  "विकास की रफ्तार तेज: चेयरमैन राजीव शर्मा ने सुभाषनगर वार्ड-8 को दी नई सड़कों की सौगात, कई निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ"

कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह,संजय प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद मनोज मेहरा, पार्षद यूजुर प्रजापति, डॉ नवनीत शर्मा, विक्रम गर्ग, सुमन रौतेला, देशपाल रोड,सुबोध शर्मा, अमित चौधरी, भूपेंद्र पुंडीर, महावीर सिंह , गुरजिंदर सिंह, सचिन पंवार,कवित कुमार, लखमीर सिंह, एस एन सिंह, बी के पांडे, एम विश्वास, धर्म सिंह पुंडीर, जावेद, बीना नेगी, ललित पाल,विजय सिंह पंवार, लीला धर मंडोली, देवेंद्र त्यागी,सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना

सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व भाजपा के अन्य तमाम नेता और कार्यकर्ता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अफजल अली के निवास पर पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अफजल अली ने किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और समाज एवं राष्ट्र के विकास में जनभागीदारी के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरणादायक पहल लोगों तक पहुंचती है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना तथा जनसेवा की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 2 8 5
Users Today : 1102
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 1 2 8 5
Users Today : 1102
Users Yesterday : 1573