न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्य सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, विकास योजनाओं की सुस्ती पर अफसरों को फटकार BIG BREAKING:: हिंदी के सम्मान में बीएचईएल हरिद्वार का डंका! लगातार तीसरी बार प्रथम, मिला ‘अति विशिष्ट पुरस्कार’ BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन समेत 12 मांगों पर गरजे मिनिस्ट्रियल कर्मचारी, कलेक्ट्रेट में धरना देकर सरकार को भेजा ज्ञापन BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ में गूंजा खिलाड़ियों का जोश, आदेश चौहान ने बढ़ाया हौसला—हॉकी में हरिद्वार का दमदार प्रदर्शन BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों में मंडलायुक्त का एक्शन मोड! भूपतवाला से बैरागी कैंप तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन! हैप्पी हत्याकांड के बाद जंगल में मुठभेड़, गोली लगते ही दबोचा गया सहारनपुर का बदमाश… दूसरा साथी फरार!
Home » बैठक » BIG BREAKING:: मुख्य सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, विकास योजनाओं की सुस्ती पर अफसरों को फटकार

BIG BREAKING:: मुख्य सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 15 अक्टूबर तक सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, विकास योजनाओं की सुस्ती पर अफसरों को फटकार

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने शनिवार को उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिला योजना, राज्य वित्त, 25 सूत्रीय कार्यक्रम, केंद्र पोषित योजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने जिले की विकास योजनाओं की जानकारी को डिजिटल रूप में समाहित करने वाली ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का विमोचन भी किया। धामों एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। वहीं बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और स्थानीय निकायों को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए।

ALSO READ  "महंगाई-बेरोजगारी पर गरजी कांग्रेस, हरिद्वार बैठक में भाजपा सरकार को घेरा — करन माहरा बोले, “जनता की आवाज बनेगा हर कार्यकर्ता”

उन्होंने विभागाध्यक्षों को नियमित धरातलीय निरीक्षण करने तथा अंतर-विभागीय समन्वय से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। उद्यान विभाग की पॉलीहाउस निर्माण और ‘जायका’ परियोजना में धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। सैनिक कल्याण योजनाओं की भी समीक्षा करने को कहा गया।इस दौरान मुख्य सचिव ने ‘स्वच्छ गंगा, निर्मल एवं अविरल यमुना’ के संकल्प के साथ गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्रों की हिमालयी नदियों के संरक्षण के लिए लगभग 3.26 करोड़ रुपये की लागत वाले जिला स्तरीय मॉडल ‘प्रारंभ—नदी, जलीय संसाधनों का संरक्षण और जैव विविधता विरासत प्रबंधन’ का आधिकारिक उद्घाटन किया।

ALSO READ  “कुंभ 2027 को ‘भव्य-ऐतिहासिक’ बनाने की तैयारी तेज: हरिद्वार में मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त एक्शन, अधिकारियों को डेडलाइन और गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम!”

बैठक से पहले उन्होंने सिविल सोसायटी, पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के पेंशनर्स, होटल एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रतिनिधियों ने कूड़ा निस्तारण, सड़क एवं नेटवर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, नेलांग-जादुंग परमिट के लिए सिंगल विंडो, उपनल में समान कार्य-समान वेतन और वीबी जी रामजी योजना में ऑनलाइन उपस्थिति जैसी समस्याएं रखीं। मुख्य सचिव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सीसीटीवी नेटवर्क, रियल टाइम मॉनिटरिंग और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की जानकारी ली। भटवाड़ी के गणेशपुर में उन्होंने होलिस्टिक टूरिज्म पहल के तहत संचालित वूमेन हिल्स ट्रैक एडवेंचर का अवलोकन कर ग्रामीण महिलाओं से संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 9 1 0 5
Users Today : 495
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 9 1 0 5
Users Today : 495
Users Yesterday : 794