न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » हड़कंप » BIG BREAKING:: झबरेड़ा में खौफनाक गोलीकांड! बहन और उसके दोस्त पर भाई ने बरसाईं गोलियां, युवक की मौत—बहन जिंदगी-मौत से जूझी, आरोपी फरार

BIG BREAKING:: झबरेड़ा में खौफनाक गोलीकांड! बहन और उसके दोस्त पर भाई ने बरसाईं गोलियां, युवक की मौत—बहन जिंदगी-मौत से जूझी, आरोपी फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। झबरेड़ा कोतवाली क्षेत्र के झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह गोलीकांड से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक ने कथित तौर पर अपनी बहन और उसके मित्र पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन और आसपास के लोग घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक मुन्ना पुत्र अशोक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवती रूपा की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

ALSO READ  "हरिद्वार में हैरान करने वाली वारदात! युवक को रस्सियों से बांधकर की बेरहम पिटाई, भीड़ बनी मूकदर्शक, VIDEO वायरल होने के बाद जांच शुरू"

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह आरोपी अमन ने अचानक मुन्ना और रूपा पर गोलियां चला दीं। फायरिंग की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 6 5
Users Today : 82
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 2 6 5
Users Today : 82
Users Yesterday : 1573