न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’! 27 सितंबर को हरिद्वार समेत 4 जिलों में आसमान से बरसेगी आफत, प्रशासन अलर्ट BIG BREAKING:: किसानों की आवाज बुलंद करने की कमान संभाली, चौधरी राजेंद्र सिंह बने राज्य किसान आयोग के नए अध्यक्ष BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर एडीजी का बड़ा मंथन, बोले—हर स्नान पर्व अहम, प्लान पहले से हो एकदम क्लियर! BIG BREAKING:: हरिद्वार में दौड़ेंगी 37 ई-बसें, शहर का सफर होगा ‘स्मार्ट’! कनखल से सप्तऋषि तक जुड़ेगा नया ई-बस नेटवर्क BIG BREAKING:: सारथी विहार में मतदाता सूची की ‘सुपर चेकिंग’, CEO ने खुद खंगाले दस्तावेज—3 अक्टूबर के बाद नाम जरूर करें चेक BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!
Home » मिसाल » BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!

BIG BREAKING:: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मानवता की मिसाल, कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में लगा रक्तदान का महाकुंभ—छात्रों से लेकर समाजसेवियों तक ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। विश्व फार्मासिस्ट दिवस और स्वर्गीय माता कुंती सैनी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुंती नमन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हरिद्वार में 25 सितंबर 2026 को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान महाकुंभ एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। जनसेवा और मानवता को समर्पित इस आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स और टाटा 1mg का सहयोग प्राप्त हुआ।

ALSO READ  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छ और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संकल्प को साकार कर रहे डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल — हरिद्वार में ‘ग्रीन एंड क्लीन कांवड़ यात्रा’ बनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और प्रशासनिक मॉडल की मिसाल

शिविर का उद्देश्य विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवा में भूमिका को रेखांकित करने के साथ-साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजकों ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के लिए विशेषज्ञ टीम की व्यवस्था की गई। रक्तदान से पहले प्रतिभागियों का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्रुप की नि:शुल्क जांच की गई। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, डोनर कार्ड और पौष्टिक अल्पाहार किट देकर सम्मानित किया गया।

ALSO READ  बहादराबाद थाना क्षेत्र में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में कांवड़ियों का भावनात्मक स्वागत – पुलिस ने फूल बरसाकर, जल, फल और बिस्किट वितरित कर पेश की सेवा और सुरक्षा की मिसाल

कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से श्री दीपक अरोड़ा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सम्मानित रोटरी सदस्य श्री गुलशन अदलखा ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों एवं अन्य रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक लाभों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।कार्यक्रम में रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स के श्री विकास गोयल, श्री मन्नू मल्होत्रा, श्री वाई.के. मिश्रा, श्री राघव गुप्ता, श्री अभिनव आनंद, श्री गौरव गाबा, श्री वी.के. अग्रवाल, श्री मुकेश, श्री ललित शर्मा, श्रीमती चंचल शर्मा, श्री मीत आहूजा, श्रीमती मोनिका खुराना, श्रीमती मोनिका अरोड़ा, श्रीमती मीनू मल्होत्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ALSO READ  “पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: हरिद्वार में वीर जवानों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र कर समाज ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल”

रक्तदान महाकुंभ में कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लक्की नौटियाल, कार्तिक सिंह, निखिल कश्यप, प्रिंस, अनिकेत कुमार, अजीम, आवेश, उमंग, हिमांशु और राघव गुप्ता सहित कई विद्यार्थियों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य शालिनी सैनी ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और उन्हें फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं के लिए समाजसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ना महत्वपूर्ण है। शिविर में कॉलेज की शिक्षकगण रिचा पाल, श्रेया शर्मा, आकांक्षा चौहान, पुष्पेंद्र चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

ALSO READ  "धराली-हर्षिल आपदा में सेवा-धर्म की मिसाल: IPS तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में 40वीं पीएसी की टीम ने कंधों पर उठाकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां, पत्थर हटाकर बनाया जीवनरक्षक मार्ग"

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान जैसा जनहितकारी कार्य सेवा भावना को मजबूत करता है। रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स और टाटा 1mg के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की।आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में मानवता, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में आयोजित इस रक्तदान महाकुंभ ने विद्यार्थियों और आमजन को सामाजिक सेवा से जोड़ने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 8 6 9 1
Users Today : 81
Users Yesterday : 794