न्यूज़ फ्लैश
“25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही पर डीएम आशीष चौहान का सख्त अल्टीमेटम!” “कांवड़ मेले से पहले उत्तराखंड–यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा का मेगा प्लान, वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण कर दिए बड़े निर्देश” “हर वोट होगा सही, हर नाम होगा दर्ज! हरिद्वार में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर प्रशासन की बड़ी बैठक” “कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, 43 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, 9 बिना लाइसेंस ढाबों को नोटिस, 6 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे” “यूजर चार्ज पर फूटा जनता का गुस्सा! रुड़की में कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल, तालाबंदी की खुली चेतावनी” “कांवड़ मेले को लेकर बड़ा मास्टर प्लान! मेरठ में जुटे यूपी-उत्तराखंड के आला अफसर, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी बड़ी रणनीति”
Home » मिसाल » “एसएसपी डोबाल ने किया अत्याधुनिक पैनासोनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण: रोशनाबाद PMS में स्मार्ट डिजिटल एजुकेशन की बनी नई मिसाल”

“एसएसपी डोबाल ने किया अत्याधुनिक पैनासोनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण: रोशनाबाद PMS में स्मार्ट डिजिटल एजुकेशन की बनी नई मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। आज एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा फीता काटकर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में बनाई गई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया।पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्रा. लि. के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत पुनर्नवीनीकृत कम्प्यूटर लैब में संरचनात्मक सुधार, मरम्मत कार्य,10 नए कंप्युटर cpu व यूपीएस , लैब के फर्श का नवीनीकरण, 2 A.C., कम्प्यूटर प्रणाली में सुधार हेतु डिजिटल लर्निंग सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी/ सीओ ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी, एएसपी/ सीओ लाइन निशा यादव, आर.आई. लाइन प्रवीण आलोक व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी (पर्यवेक्षक पुलिस माडर्न स्कूल) उपस्थित रहे।पैनासोनिक की टीम की ओर से एचआर हेड सौरभ गुप्ता, मनीष गुप्ता, त्रिपुरारी राय तथा अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप (चिराग) की ओर से डायरेक्टर बी. एस. मेहरा, टीम लीडर संजय जोशी एवं चिराग टीम के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम समाप्ति पर श्री डोबाल द्वारा पैनासोनिक की टीम को मोमेंटो प्रदान करते हुए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया गया। लैब के नवीनीकरण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगी और तकनीकी सीखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उक्त अवसर पर एएसपी लाइन निशा यादव, एएसपी सदर जितेंद्र चौधरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण व स्कूल प्रबंधन उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 4 7 0 3
Users Today : 24
Users Yesterday : 831
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 4 7 0 3
Users Today : 24
Users Yesterday : 831