न्यूज़ फ्लैश
“सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज” “जौनसार-बावर की महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो सक्रिय, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कौशल विकास केंद्र, महिला हाट और डिजिटल शिक्षा की उठाई मांग” “हरिद्वार में हैरान करने वाली वारदात! युवक को रस्सियों से बांधकर की बेरहम पिटाई, भीड़ बनी मूकदर्शक, VIDEO वायरल होने के बाद जांच शुरू” “राष्ट्रपति दौरे को लेकर देहरादून हाई अलर्ट! 12-13 जून के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”
Home » सौगात » “पत्रकारों के सम्मान को सरकार का सलाम: दिवंगत आश्रितों व बीमार पत्रकारों को 05–05 लाख की सहायता, चार वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की सौगात”

“पत्रकारों के सम्मान को सरकार का सलाम: दिवंगत आश्रितों व बीमार पत्रकारों को 05–05 लाख की सहायता, चार वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की सौगात”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पस्तुत प्रकरणों पर विचार करते हुए समिति द्वारा पत्रकार कल्याण कोष से पन्द्रह दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रू. 05-05 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रस्त दो पत्रकारों को चिकित्सा उपचार हेतु रू 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति की गई है।

बैठक में समिति द्वारा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत चार वरिष्ठ पत्रकारों को रू. 8 हजार प्रतिमाह की दर से पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई है। इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है। बैठक में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे।

98 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 3 9 5
Users Today : 123
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 3 9 5
Users Today : 123
Users Yesterday : 1287