न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मिसाल » गंगा घाट पर संकट में फंसे श्रद्धालु, पीएसी तैराक दल ने दिखाई दिलेरी — 8 भोले बचाए, घड़ी और लॉक कार की भी मदद कर रची मानवता की मिसाल

गंगा घाट पर संकट में फंसे श्रद्धालु, पीएसी तैराक दल ने दिखाई दिलेरी — 8 भोले बचाए, घड़ी और लॉक कार की भी मदद कर रची मानवता की मिसाल

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़कीदिनांक: 15 जुलाई 2025 |रूड़की गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब निहाल, पुत्र श्री पिंटू सिंह, नई दिल्ली निवासी गंगा में स्नान करते हुए डूबने लगा। घाट पर उपस्थित लोगों ने जब शोर मचाया तो घाट पर मुस्तैदी से तैनात 40 पीएसी तैराकों की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। बिना अपनी जान की परवाह किए, तैराक दल ने निहाल को सकुशल बाहर निकाला।इस साहसिक और संवेदनशील कार्य के लिए वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड पुलिस और पीएसी दल का हृदय से धन्यवाद किया।अब तक कुल 8 भोले श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू किया गया है, जिनमें कुतुबनगर, गाजियाबाद के 7 और निहाल (नई दिल्ली) शामिल हैं।

इस मिशन में जिन अधिकारियों की अहम भूमिका रही वे हैं:

  • उप निरीक्षक इखलाक मलिक
  • हवलदार मनोज मलिक
  • कांस्टेबल संतराम नेगी
  • कांस्टेबल राहुल चौधरी
  • कांस्टेबल महावीर केंतुरा
  • SPO अमन

सिर्फ रेस्क्यू ही नहीं, मानवीय सेवा भी:

  • एक श्रद्धालु की लगभग ₹3000 की घड़ी जो गंगा में गिर गई थी, उसे भी खोजकर लौटा दिया गया।
  • एक अन्य मामले में पति-पत्नी की कार का अंदर से लॉक लग गया था और चाबी अंदर ही रह गई थी। पीएसी टीम ने सहजता और सूझबूझ से कार का लॉक खुलवाया, जिससे बड़ी असुविधा टल गई।

वर्तमान में गंगा स्नान और कांवड़ यात्रा के चलते घाटों पर भारी भीड़ है, और ऐसे में उत्तराखंड पुलिस व पीएसी की सतर्कता और सेवाभाव सराहनीय है।

ALSO READ  “तपती धूप और भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की मिसाल बना एंजेल्स एकेडमी, प्रधानाचार्या रश्मि चौहान के नेतृत्व में राहगीरों, मजदूरों और वाहन चालकों को पिलाया गया ठंडा मीठा शरबत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 3 5
Users Today : 88
Users Yesterday : 930