न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » तबादले » BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP

BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 14 पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में नवीन तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक और 13 पुलिस उपाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ALSO READ  "देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: दो थाना प्रभारियों समेत 14 दरोगाओं का ट्रांसफर, पटेलनगर के चंद्रभान सिंह अधिकारी हरिद्वार रवाना"

आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी देव व्रत जोशी को हरिद्वार में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। वहीं पदोन्नति के बाद तीन पुलिस उपाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। राजेश साह को बागेश्वर में तैनाती मिली है, जबकि प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार भेजा गया है। नदीम अतहर को आईआरबी द्वितीय देहरादून में तैनात किया गया है।इसके अलावा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 10 पुलिस उपाधिकारियों को भी प्रदेश के विभिन्न जनपदों और इकाइयों में नियुक्ति दी गई है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत अन्य स्थान शामिल हैं।

ALSO READ  Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

पुलिस मुख्यालय के इस आदेश के बाद अधिकारियों को निर्धारित पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तैनाती से संबंधित अधिकारियों को उनके क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 7 7
Users Today : 69
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 7 7
Users Today : 69
Users Yesterday : 1368