न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » हड़कंप » BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

BIG BREAKING:: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; फोन बंद कर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 26 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। सूचना के बाद पुलिस ने कॉलर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। कॉल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां एक प्लॉट के अंदर बने कमरे में काजल मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आई है।

ALSO READ  छठ पूजा पर गंगा में मचा हड़कंप: मां गंगा की लहरों में डूबते युवक को पीएसी तैराक दल ने दिखाया अदम्य साहस, पलभर में बचाई जान!

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से काजल और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर क्लेमेनटाउन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 9 3
Users Today : 85
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 1 9 3
Users Today : 85
Users Yesterday : 1368