न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » समारोह » BIG BREAKING:: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने नन्हे-मुन्नों संग मनाया जन्मदिन, आंगनबाड़ी में केक काटकर बांटी खुशियां और बच्चों को दिए प्यार भरे उपहार

BIG BREAKING:: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित ने नन्हे-मुन्नों संग मनाया जन्मदिन, आंगनबाड़ी में केक काटकर बांटी खुशियां और बच्चों को दिए प्यार भरे उपहार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 21 सितंबर 2026। विकासखंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में सोमवार को उस समय माहौल खुशनुमा हो गया, जब जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित अपना जन्मदिन मनाने के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच पहुंचीं। उन्होंने बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर भी उत्साह और खुशी देखने को मिली।श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे बातचीत कर उनकी पढ़ाई, खेलकूद तथा दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उपहार वितरित किए और प्यार-दुलार के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के इस आयोजन में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ  राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर भावनाओं का पुल बाँधा – शिवालिक नगर में राजीव शर्मा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती का गौरव समारोह

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं की मौजूदगी में केंद्र का वातावरण पूरी तरह आत्मीय और आनंदमय नजर आया। सामान्य तौर पर जन्मदिन समारोह परिवार और दोस्तों के बीच मनाए जाते हैं, लेकिन श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने इस विशेष दिन को आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ मनाकर उनके साथ खुशियां बांटीं।इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए बेहद सुखद और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनके साथ बिताया गया समय इस दिन को और खास बना देता है। उन्होंने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका की सराहना की।

ALSO READ  BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी अध्ययनरत बच्चों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।जन्मदिन समारोह के दौरान बच्चों को उपहार मिलने पर उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने केक काटने के बाद उत्साह के साथ समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और कार्यकर्ताओं के बीच अपनत्व और खुशी का माहौल बना दिया।

ALSO READ  "महामना मालवीय जयंती पर हरिद्वार में सम्मान समारोह, CDO ललित नारायण मिश्रा सहित कई गणमान्य विभूतियों को मिला महामना मालवीय सम्मान"

इस अवसर पर प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, अविनाश भदौरिया, परियोजना अधिकारी बाल विकास सुलेखा सहगल सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका तथा केंद्र के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 0 7
Users Today : 99
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 0 7
Users Today : 99
Users Yesterday : 1368