न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » समारोह » “महामना मालवीय जयंती पर हरिद्वार में सम्मान समारोह, CDO ललित नारायण मिश्रा सहित कई गणमान्य विभूतियों को मिला महामना मालवीय सम्मान”

“महामना मालवीय जयंती पर हरिद्वार में सम्मान समारोह, CDO ललित नारायण मिश्रा सहित कई गणमान्य विभूतियों को मिला महामना मालवीय सम्मान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। महामना सेवा संस्थान हरिद्वार द्वारा भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ प्रेस क्लब हरिद्वार में मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ललित नारायण मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी रवि देव शास्त्री अध्यक्ष श्री गरीबदासिया आश्रम हरिद्वार ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया ।इस कार्यक्रम में महामना सेवा संस्थान के अध्यक्ष पदम प्रसाद सुवेदी ,महामंत्री डॉ रमेश चंद्र शर्मा तथा संयुक्त मंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने ललित नारायण मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी को महामना मालवीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि आचार्य हरिहरन शास्त्री ,ग्रीन मैन विजय पाल बघेल, श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ संजय पालीवाल ,डॉ दीपक कुमार आदर्श फार्मेसी ,डॉक्टर उपासना जोशी, भारती सैनी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कवियत्री डॉक्टर राधिका नगरात तथा प्रोफेसर सुनील बत्रा प्राचार्य एसएम जैन कॉलेज हरिद्वार, डा आर के शर्मा पूर्व सहायक प्रबंधक को संस्था की और से मालवीय सम्मान देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट के छात्र-छात्राओं ने योग और महामना मदन मोहन मालवीय पर आधारित नाटिका का भी प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता ललित नारायण मिश्र ने कहा कि महामना मदन मोहन मालवीय जी ने अपने जीवन काल में आनेको ऐसे कार्य किया जिससे हम उन्हें आज भी याद करते हैं ।उनके द्वारा हरिद्वार में श्री गंगा सभा स्थापना, ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज की स्थापना सहित अनेकों संस्थाओं की स्थापना की गई। आज हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं इस अवसर पर गण मान्य और विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित रहे।

ALSO READ  ग्राम आनेकी शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, राजबीर सिंह चौहान ने की पूजा-अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 4 9 9
Users Today : 52
Users Yesterday : 930