न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » राहत » BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी

BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत एवं सहायता कार्यों को गति देने के लिए उत्तराखंड से आठ सदस्यीय नेपाल आपदा राहत सहायता दल को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा के नेतृत्व में राहत दल को हरी झंडी दिखाकर नेपाल के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नेपाल भारत का केवल पड़ोसी देश ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध भी बेहद गहरे हैं। प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में उत्तराखंड समेत देश के लोग नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने राहत दल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना मानवीय जिम्मेदारी है।

गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने बताया कि राहत सहायता दल नेपाल में आपदा प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर आवश्यक सहयोग करेगा। सभा द्वारा एक गांव को गोद लेकर वहां प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल भवन निर्माण में सहयोग करने के साथ विद्यार्थियों को पुस्तकें और अन्य पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नेपाल सरकार तथा वहां कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं से भी लगातार समन्वय किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार सहायता पहुंचाना और राहत कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना है।

ALSO READ  "उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए पंजाब नेशनल बैंक का मानवीय संकल्प: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी ₹1 करोड़ की सहायता राशि, राहत और पुनर्वास कार्यों में मिलेगा बड़ा संबल"

गोर्खाली सुधार सभा की मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि आपदा के बाद नेपाल राहत सहायता के लिए सभा की ओर से एक कमेटी गठित की गई थी। इसके माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की गई, जिसके बाद सभा की विभिन्न शाखाओं और सहयोगी संस्थाओं ने राहत कार्यों के लिए अपना सहयोग प्रदान किया।

राहत दल को रवाना किए जाने के दौरान गोर्खा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अभिषेक शाही, शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मंडल के अध्यक्ष राजीव गुरूंग, शमशेर थापा, टेकू थापा मगर, शंकर थापा, डम्मर थापा और लव तमांग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 8 5
Users Today : 334
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 2 9 8 5
Users Today : 334
Users Yesterday : 729