न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मिठाई में मिलावट की तो खैर नहीं! खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 खाद्य उत्पाद फेल, 3 दुकानदारों को थमाया नोटिस! BIG BREAKING:: रुड़की में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, हरक सिंह रावत और राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकली न्याय यात्रा BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों पर मंडलायुक्त का सख्त एक्शन, निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं! युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश BIG BREAKING:: दुगड्डा के पास नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने 3 किलोमीटर दुर्गम रास्ता तय कर किया रेस्क्यू BIG BREAKING:: नगला तराई की रामलीला में पहुंचे सीएम धामी, बोले- भगवान श्रीराम के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान और सशक्त समाज BIG BREAKING:: अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अदालत से बड़ी राहत, जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जिला कारागार से होंगी रिहा
Home » निरीक्षण » BIG BREAKING:: सीएम धामी की हेल्पलाइन का असर! शिकारपुर में ‘पानी-पानी’ हुई शिकायत, घर-घर सुचारू हुई पेयजल सप्लाई

BIG BREAKING:: सीएम धामी की हेल्पलाइन का असर! शिकारपुर में ‘पानी-पानी’ हुई शिकायत, घर-घर सुचारू हुई पेयजल सप्लाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत दिवस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ता श्रीमती गीता पत्नी अंकित, निवासी शिकारपुर लंढौरा से दूरभाष पर पानी की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण करने तथा पेयजल निगम को पेयजल व्यवस्था शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र आज श्रीमती गीता पत्नी अंकित, निवासी शिकारपुर लंढौरा के आवास पहुंचे और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

ALSO READ  "आरटीओ हरिद्वार में संदीप सैनी का धावा: रिकॉर्ड चेक, सेक्शन स्कैन और साफ-सफाई तक—पूरे सिस्टम को दी पारदर्शिता-समयबद्धता की कड़ी हिदायत!"

अधिशासी अभियंता पेयजल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया कि शिकारपुर लंढौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक कॉलोनी बनाई गई है, जहां कॉलोनीवासियों को अस्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था।पेयजल लाइन में पानी का प्रेशर कम होने के कारण पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो पा रहा था।मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में कॉलोनी में निर्मित नई पानी की टंकी से पानी की सप्लाई शिकायतकर्ता एवं अन्य कॉलोनीवासियों को कल सायंकाल से ही पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि शिकायतकर्ता के आवास सहित पूरी कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। उन्होंने श्रीमती गीता के आवास पर पहुंचकर पानी की आपूर्ति का जायजा लिया तथा यह भी देखा कि कॉलोनीवासियों की पानी की टंकियों में भी पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है कि नहीं। उन्होंने पाया कि शिकायतकर्ता के आवास एवं कॉलोनी में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति हो रही है।

पेयजल आपूर्ति सुचारू होने पर शिकायतकर्ता श्रीमती गीता एवं कॉलोनीवासियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम जी.एस. तोमर, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक शाखा सुधीर कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम.खान, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लंढौरा हेमंत कुमार सहित कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 0 7 7
Users Today : 436
Users Yesterday : 531
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 3 0 7 7
Users Today : 436
Users Yesterday : 531