न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल BIG BREAKING:: जानकी सेतु के पास नदी के टापू में फंसा 19 साल का युवक, रात के अंधेरे में SDRF ने चलाया खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाला बाहर! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से मिले जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, बोले—सहकारिता को बनाएंगे और मजबूत BIG BREAKING:: नारी शक्ति के सम्मान में गूंजा हरिद्वार, मदन कौशिक बोले—‘महिलाओं की भागीदारी से ही बनेगा विकसित भारत’ BIG BREAKING:: देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों का ‘भारत दर्शन’ मिशन! CM धामी ने बढ़ाया हौसला, कहा—देश की विविधता और विकास को करीब से समझें युवा BIG BREAKING:: ज्वालापुर में BJP का बूथ सशक्तिकरण पर महामंथन, सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का ‘मंत्र’
Home » हड़कंप » BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल

BIG BREAKING:: गणेशपुर में दिनदहाड़े सनसनी! युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। गणेशपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने स्वयं ही चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया।
सूचना मिलते ही कोतवाली गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और तत्काल अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया। गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार और कांस्टेबल प्रभाकर थपलियाल ने घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया। प्रारंभिक जांच में गर्दन की सांस की नली और नस कटने की बात सामने नहीं आई। हालांकि युवक की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे निगरानी में रखा। बताया गया कि युवक काफी हरकत कर रहा था, जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स रेफर कर दिया।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share This
ALSO READ  कांग्रेस को बड़ा झटका: ममता राकेश के करीबी अमित कुमार की भीम आर्मी में दमदार एंट्री, कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 5 0 7
Users Today : 564
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 5 0 7
Users Today : 564
Users Yesterday : 886