न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रुड़की में सजा यादों का कारवां, फिर गुलज़ार हुआ कॉलेज का आंगन… 1988-98 बैच की पूर्व छात्राओं ने मिलकर ताजा कीं सुनहरी यादें BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब BIG BREAKING:: प्यार में धोखा, 5 लाख की सुपारी! देहरादून बैंककर्मी पर फायरिंग की मास्टरमाइंड निकली पूर्व प्रेमिका, पुलिस ने खोला पूरा राज BIG BREAKING:: देहरादून में देर रात पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, शिमला बायपास फायरिंग का आरोपी अंकित चौहान घायल; साथी फरार BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए
Home » कार्यवाही » BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब

BIG BREAKING:: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी! 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद; फायरिंग कर यात्रियों में जमाना चाहते थे रौब

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-04 के पास फायरिंग करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-04 के पास कुछ अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस दौरान एक छर्रा शिकायतकर्ता सुभाष की पत्नी के दाहिने पैर में लग गया, जिससे वह घायल हो गईं। शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मुकदमा अपराध संख्या 505/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ALSO READ  "सोशल मीडिया पर अश्लील और समाज विरोधी कंटेंट फैलाने वाला '9211 कॉमेडी रील्स' का संचालक अमजद गिरफ्तार, SSP हरिद्वार ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश"

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सुरागरसी-पतारसी के दौरान 12 सितंबर को सौरभ कुमार, शिवम और प्रवेश गुप्ता को टिबड़ी जाने वाली रोड पर रेलवे कॉलोनी जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि रेलवे स्टेशन के पास चाय की ठेली पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोस्तों और यात्रियों के बीच प्रभाव जमाने तथा डर पैदा करने के उद्देश्य से प्रवेश गुप्ता ने पिस्टल/तमंचे से 6-7 छर्रा हवाई फायर किए। इनमें से एक छर्रा शिकायतकर्ता की पत्नी को लग गया। पुलिस ने प्रवेश गुप्ता के कब्जे से 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

ALSO READ  "रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर दबोचे, झाड़ियों से 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद"

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुमार (19), शिवम (19) और प्रवेश गुप्ता (27) शामिल हैं। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट, उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, अ0उ0नि0 सुल्तान तोमर, कां0 परवेन्द्र सिंह रावत, कां0 वीरेन्द्र सिंह, कानि0 जसवीर और कानि0 सचिन पाण्डे शामिल रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 9 5 8
Users Today : 1175
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 9 5 8
Users Today : 1175
Users Yesterday : 621