न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार पुलिस में बड़ा उलटफेर! SSP का चाबुक चला, 9 दरोगाओं के तबादले—किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? BIG BREAKING:: हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी के संघर्ष में मेरी वजह से कमजोरी नहीं आनी चाहिए BIG BREAKING:: पुरानी पेंशन के लिए हरिद्वार से हुंकार, 13 सितंबर को देहरादून कूच करेंगे हजारों कर्मचारी BIG BREAKING:: तकनीकी शिक्षा विभाग को मिली बड़ी सौगात, 9 कर्मशाला अधीक्षकों की नियुक्ति—मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांटे नियुक्ति पत्र BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! BIG BREAKING:: देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500+ चैंबर की योजना पर डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
Home » सख्त » BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

BIG BREAKING:: विकास कार्यों में देरी पर मंत्री कैड़ा का सख्त रुख, बोले—जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून मै शहरी विकास विभाग, जलागम प्रबंधन विभाग एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की! और जनहित के कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया की

ALSO READ  "डीजीपी दीपम सेठ का सख्त फरमान: उत्तराखंड में ‘मेगा वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू, अवैध विदेशी और संदिग्धों पर कसेगा शिकंजा — पुलिस, STF-SOG की संयुक्त मुहिम से हर किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और इंडस्ट्रियल एरिया की होगी गहन जांच!"

शहरी विकास विभाग से शहरों में पेयजल वितरण, सीवरेज लाइन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए। निर्माणाधीन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तय समयावधि में पूरा करें ताकि जनता को असुविधा न हो।

जलागम विभाग द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए। ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनरुद्धार (Rejuvenation) के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

पर्यावरण विभाग से विकास कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण और प्लास्टिक उन्मूलन अभियानों को गति दी जाए। प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ALSO READ  "चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर मंत्री का सख़्त रुख़: 2364 पदों की भर्ती में देरी पर अधिकारियों की लगी क्लास, एक हफ्ते में प्रक्रिया शुरू करने के फरमान "

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें और बजट का शत-प्रतिशत एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं के समाधान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।बैठक में तीनों विभागों के कई उच्च अधिकारीयों और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 3 8 9
Users Today : 606
Users Yesterday : 621
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 6 3 8 9
Users Today : 606
Users Yesterday : 621