न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » सख्त » “जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त आदेश—तुरंत दें कार्मिकों की सूची, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई!”

“जनगणना 2027 की तैयारियां तेज: डीएम मयूर दीक्षित का सख्त आदेश—तुरंत दें कार्मिकों की सूची, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी ने जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को अधिकारियों एवं कार्मिकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गेट है।

उन्होंने अवगत कराया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य उत्तराखंड राज्य में दिनांक 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) दिनांक 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जायेगा।

उन्होंने निर्देश दिए है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य है, जिसे निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। यह कार्य क्षेत्र में पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के माध्यम से घर-घर जाकर संपादित किया जाता है, जिसके लिए पर्याप्त कार्मिकों की आवश्यकता होती है।

यह संज्ञान में आया है कि जनपद के कुछ विभागों/कार्यालयों द्वारा जनगणना कार्य हेतु अपेक्षित कार्मिकों की सूची चार्ज अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की नियुक्ति एवं उनके प्रशिक्षण में विलम्ब हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इन कार्मिकों का प्रशिक्षण दिनांक 10 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है।

जनगणना कार्य के लिए शासन द्वारा जनपद के समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका/नगर पंचायत) एवं सहायक नगर आयुक्त (नगर निगम) को चार्ज जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों की नियुक्ति की कार्यवाही कर रहे हैं।

जनपद के सभी विभागों से अपेक्षा की जाती है कि वे जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें।

ALSO READ  “सीडीओ ललित नारायण मिश्रा की सख़्त मॉनिटरिंग: संकल्प प्रोजेक्ट से हरिद्वार में नवजात मृत्यु दर को एकल अंक पर लाने की बड़ी मुहिम तेज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 9 1
Users Today : 736
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 9 1
Users Today : 736
Users Yesterday : 1179