न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज! BIG BREAKING:: मुण्डाखेड़ा कलां चोरीकांड का बड़ा खुलासा! घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाने वाले दो शातिर युवक गिरफ्तार, चोरी का माल और बाइक बरामद
Home » सवाल » BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!

BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में नाले में गिरकर एक मासूम की मौत के बाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हादसे की पूरी जानकारी ली।ग्रामीणों ने महंत शुभम गिरी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता, नाले की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायतें रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में चल रहे कार्यों के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ALSO READ  "फर्जी टीसी से सरकारी योजनाओं की बंदरबांट! गदरपुर में महिला पर गंभीर आरोप, जांच पर टिकी निगाहें"

इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने मासूम की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और चिंताजनक घटना है। विकास कार्य जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए किए जाते हैं, लेकिन यदि लापरवाही या सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ती है तो यह गंभीर विषय है।महंत शुभम गिरी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के हक और न्याय के लिए जो कदम उठाना पड़ेगा, पार्टी वह कदम उठाएगी। जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा और मामले को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।

ALSO READ  "बहादराबाद विद्युत उपखंड में उपभोक्ताओं की बुनियादी सुविधाएं बदहाल: गंदे शौचालय, सूखी टंकियां और विभाग की घोर लापरवाही पर सवाल"

उन्होंने प्रशासन से घटना की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 4 8 0
Users Today : 778
Users Yesterday : 702
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 4 8 0
Users Today : 778
Users Yesterday : 702