न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा
Home » सवाल » बहादराबाद टोल प्लाजा पर फास्टैग कटौती में गड़बड़ी, स्थानीय लोग परेशान

बहादराबाद टोल प्लाजा पर फास्टैग कटौती में गड़बड़ी, स्थानीय लोग परेशान

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के बहादराबाद टोल प्लाजा पर फास्टैग से जुड़ी अनियमितताओं के चलते स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

लोगों का आरोप है कि टोल पार करने के कई मिनट बाद फास्टैग से राशि कटने का मैसेज आता है, जिससे भ्रम और डबल चार्जिंग की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि रोज़ाना इस टोल को पार करने वाले कई लोग नियमों के तहत छूट के पात्र हैं, फिर भी उनसे शुल्क वसूला जा रहा है। यह न केवल तकनीकी खामी का संकेत है, बल्कि पारदर्शिता की कमी और प्रशासनिक लापरवाही की ओर भी इशारा करता है।

टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर और नेटवर्क सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। कई नागरिकों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज की हैं और NHAI व जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए ज्ञापन देने की तैयारी शुरू कर दी है।

स्थानीय जनता की मांग है कि तकनीकी सुधारों के साथ-साथ टोल छूट की नीति में पारदर्शिता लाई जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

ALSO READ  “दरगाह कलियर में ‘मौखिक हुक्म’ का खेल! वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की परतें, आखिर किसके इशारे पर चल रहा मौ. रफी का राज?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 8 4
Users Today : 829
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 8 4
Users Today : 829
Users Yesterday : 1179