न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे विधायक आदेश चौहान के आवास, बेटे प्रत्यूष के विवाह पर वर-वधू को दिया आशीर्वाद BIG BREAKING:: बड़ी खबर: धामी सरकार का विकास कार्यों पर बड़ा दांव! ₹56 करोड़ की सौगात से सड़कें, पार्किंग, पुलिस भवन और आवास निर्माण को मिलेगी रफ्तार BIG BREAKING:: एमएसपी की कानूनी गारंटी और किसानों की कर्ज माफी समेत 7 मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने भरी हुंकार, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: हरिद्वार में चुनावी तैयारी तेज! 11 विधानसभा क्षेत्रों में EVM-VVPAT लेकर पहुंचेंगी मोबाइल वैन, जनता खुद समझेगी वोट डालने का पूरा तरीका BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित
Home » कार्यवाही » पिरान कलियर: भाई पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी तमंचे सहित गिरफ्तार

पिरान कलियर: भाई पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी तमंचे सहित गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) कलियर।हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में भाई पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर अपराधी आबाद उर्फ बादु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने बीती 3 अप्रैल को अपने सगे भाई मुराद अली के घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। विरोध करने पर उसने देशी तमंचे से फायर कर जान से मारने की कोशिश की, जिसमें मुराद अली बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी मेहनत से उसे बावन दर्रा क्षेत्र में दोनों नहरों के बीच से देशी तमंचे सहित दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक बबलू सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ALSO READ  "लिव-इन रिलेशनशिप में दरार बना जानलेवा शक — हरिद्वार के नवोदय नगर में प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की की निर्मम हत्या, कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचा कातिल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 2 0 2 4 6
Users Today : 88
Users Yesterday : 797
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 2 0 2 4 6
Users Today : 88
Users Yesterday : 797