न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » कार्यवाही » “लिव-इन रिलेशनशिप में दरार बना जानलेवा शक — हरिद्वार के नवोदय नगर में प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की की निर्मम हत्या, कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचा कातिल”

“लिव-इन रिलेशनशिप में दरार बना जानलेवा शक — हरिद्वार के नवोदय नगर में प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की की निर्मम हत्या, कुछ ही घंटों में पुलिस ने दबोचा कातिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 07 जुलाई 2025 — सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होते ही सिडकुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान हंसिका यादव के रूप में हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप निवासी हुसैनगंज, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) और हंसिका पिछले चार वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हाल ही में दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिससे हंसिका अपने भाई के साथ अलग रहने लगी थी। बताया गया कि प्रदीप को हंसिका के किसी अन्य युवक के साथ संबंध होने का शक था।सोमवार को प्रदीप ने हंसिका को नवोदय नगर में मिलने बुलाया और पहले से खरीदे गए चाकू से उस पर हमला कर दिया। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

मृतका के भाई वरुण यादव की तहरीर पर थाना सिडकुल में प्रदीप के खिलाफ धारा 103 (1) BNS के तहत हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

ALSO READ  "रुड़की में बच्चों की मामूली लड़ाई ने ली गंभीर मोड़: पुत्र के विवाद पर बिफरे पिता ने पड़ोसी की गला घोंटकर की हत्या, मुख्य आरोपी अमित शर्मा गिरफ्तार, पत्नी और पुत्र की तलाश में जुटी पुलिस"

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

प्रभारी निरीक्षक सिडकुल: मनोहर सिंह भंडारी

चौकी प्रभारी कोर्ट: शैलेन्द्र ममगई

एडिशनल उपनिरीक्षक: सुभाष रावत

कांस्टेबल: मनीष एवं जितेन्द्र कुमार

पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 6 1 5
Users Today : 640
Users Yesterday : 496