न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी BIG BREAKING:: आपदा प्रबंधन को लेकर सीएम धामी के 4 बड़े ऐलान, आग से प्रभावित परिवारों को मिलेगी राहत, बचाव करने वाले मददगारों को सरकार करेगी सम्मानित BIG BREAKING:: 5 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर मैदान में उतरी धामी सरकार, रोजगार से निवेश तक गिनाईं उपलब्धियां… विकास के आंकड़ों से विपक्ष को दिया जवाब! BIG BREAKING:: पवाणी अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछने पहुंचे CM धामी, हर परिवार को ₹5 लाख, 6 महीने का राशन और सुरक्षित आशियाने का भरोसा! BIG BREAKING:: देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल! मनोहर भंडारी को प्रेमनगर की कमान, पटेलनगर से सहसपुर तक बदले कोतवाली प्रभारी BIG BREAKING:: “संविधान दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने दिलाई शपथ, न्याय-स्वतंत्रता-समानता के मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश”
Home » तबादले » BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी

BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक धमाका! IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा के DM बदले, हरिद्वार में भी मिली नई जिम्मेदारी

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार को आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी कर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव में नैनीताल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आदेश के अनुसार, नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी पद से हटाकर अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

विनीत तोमर को जिलाधिकारी अल्मोड़ा बनाया गया है। वह इससे पहले कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक पद पर तैनात थे। निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण के साथ उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि दीप्ति सिंह को अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीसीएस अधिकारियों में कृष्ण कुमार मिश्र को एडीएम देहरादून से एडीएम हरिद्वार, पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ से एडीएम हरिद्वार तथा वैभव गुप्ता को एडीएम हरिद्वार से एडीएम देहरादून भेजा गया है।

सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा के साथ नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल नियुक्त किया गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और शासन को इसकी सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल में नैनीताल के डीएम का बदलाव अहम माना जा रहा है।

ALSO READ  "देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल: दो थाना प्रभारियों समेत 14 दरोगाओं का ट्रांसफर, पटेलनगर के चंद्रभान सिंह अधिकारी हरिद्वार रवाना"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 9 6 9 1
Users Today : 330
Users Yesterday : 663
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 9 6 9 1
Users Today : 330
Users Yesterday : 663