न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » महोत्सव » BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल

BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास, भक्ति और उमंग के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया।जनपद के विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालयों की ओर से तैयार की गई 24 मनमोहक झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। झांकियों को देखने के लिए पुलिस परिवारों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी पुलिस लाइन पहुंचे। लोगों ने झांकियों का आनंद लेने के साथ मोबाइल फोन में तस्वीरें और सेल्फी भी लीं।

ALSO READ  "विज्ञान महोत्सव की पहली सीढ़ी पर 80 होनहारों ने दिखाया दम, स्क्रीनिंग टेस्ट में चमकी वैज्ञानिक प्रतिभा"

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सपरिवार पहुंचे। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भी पुलिस अधिकारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर में सजी विभिन्न झांकियों का अवलोकन किया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों की सराहना की।झांकियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट के बीच सजी झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग झांकियों को देखने के लिए उत्साहित नजर आए। पुलिस लाइन का विशाल प्रांगण देर रात तक श्रद्धालुओं और दर्शकों से गुलजार रहा।

ALSO READ  “भारत माता मंदिर में राष्ट्र चेतना का महोत्सव: स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की स्मृति में श्रीविग्रह स्थापना, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद और सीएम फडणवीस ने बताया राष्ट्र निर्माण का अविस्मरणीय योगदान”

इसके बाद बहुउद्देशीय हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रकाशिणाधीन रिक्रूट आरक्षियों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल (P.M.S.) के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों और रिक्रूट आरक्षियों की प्रस्तुतियों में भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। प्रस्तुतियों ने मौजूद दर्शकों को खूब प्रभावित किया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।जन्माष्टमी समारोह में प्रसिद्ध गायक कलाकार विकास भारद्वाज, सूरज बंडवाल, संगीता ढोंडियाल और अज्जू तोमर ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनके मधुर गीतों और संगीत पर कलाकारों की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। दर्शक देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे और कई मौकों पर गीत-संगीत के साथ झूमते नजर आए।

ALSO READ  BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद देर रात श्रीकृष्ण जन्म का शुभ मुहूर्त आया। एसएसपी नवनीत सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी श्री दुर्गा मंदिर पहुंचे। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर में चारधाम मॉडल पर आधारित विशेष झांकी भी तैयार की गई थी, जिसे श्रद्धालुओं ने काफी पसंद किया।श्रीकृष्ण जन्म के शुभ अवसर पर लड्डू गोपाल को विधि-विधान के साथ झूला झुलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सपरिवार मंदिर में पूजा-अर्चना की। एसएसपी नवनीत सिंह ने भी मां के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने बारी-बारी से लड्डू गोपाल को झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया।

ALSO READ  "भक्ति, समर्पण और परंपरा का अद्भुत संगम: स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में भारत माता मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव"

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पुलिस लाइन परिसर में उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान हुई आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को रोशनी और उल्लास से भर दिया। श्रीकृष्ण जन्म के जयकारों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने जनपदवासियों, पुलिस परिवारों और कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करते हैं।

ALSO READ  "17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक हरिद्वार में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ धमाका – जगह-जगह झाड़ू, सफाई, रंगोली और सम्मान का महोत्सव"

कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी संचार विपिन कुमार समेत जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी, उनके परिवारजन, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित यह जन्माष्टमी समारोह धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगों से भी सराबोर रहा। आकर्षक झांकियों, बच्चों की प्रस्तुतियों, रिक्रूट आरक्षियों के कार्यक्रम, गीत-संगीत और श्रीकृष्ण जन्म के भव्य आयोजन ने देर रात तक लोगों को बांधे रखा। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और आमजन के बीच सहभागिता का माहौल दिखाई दिया और जन्माष्टमी का पर्व यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 6
Users Today : 219
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 6
Users Today : 219
Users Yesterday : 930