न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन BIG BREAKING:रोह नदी के उफान से पुल पर बह रहा सैलाब, खतरे के बीच लोगों से बोले समाजसेवी डॉ. गोविंदा—“अभी रास्ते से न निकलें”, प्रशासन से नए पुल की मांग! BIG BREAKING:शिवालिक नगर में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, समाजसेवी रविराज चौहान ने दी जन्माष्टमी की दिल से शुभकामनाएं BIG BREAKING:मुस्तफा खान की पहल से बेलड़ा बना स्वच्छता का मॉडल, भगवानपुर के प्रधानों ने जाना सफाई का ‘बेलड़ा फॉर्मूला’
Home » अलर्ट » BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर

BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10:21 बजे से दोपहर 1:21 बजे तक छिद्दरवाला, डोईवाला, सेलाकुई, रायवाला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र एवं अति तीव्र वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

ALSO READ  "निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस हाई अलर्ट पर, हर की पौड़ी से हाईवे तक सुरक्षा का अभेद्य चक्र, 4 सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में तैनात रहेगा पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर रखी जाएगी पैनी नजर"

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित लाइन विभागों, उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और तहसील स्तर पर तैनात त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और टीमें तैयार रखने को कहा गया है।

ALSO READ  हरिद्वार की ओर उमड़ा डाक कांवड़ियों का सैलाब! रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मार्ग पर बाइक सवार श्रद्धालुओं की भरमार, प्रशासन अलर्ट

प्रशासन ने वृक्ष गिरने, टहनियां टूटने, जलभराव और सड़क अवरुद्ध होने जैसी परिस्थितियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी स्थान पर ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर क्यूआरटी को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।

ALSO READ  मौसम रेड अलर्ट: आज 30 जून को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बंद, सचिव ने जारी किया आदेश

शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ  "उत्तराखंड में अगले 2 दिन मौसम का बड़ा अलर्ट! पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का खतरा, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट—आपदा विभाग 24×7 मोड पर"

जिला प्रशासन ने आमजन से मौसम खराब रहने के दौरान सतर्कता बरतने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा 1077 पर डीडीएमओ को देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 0 6 6
Users Today : 549
Users Yesterday : 685
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 0 6 6
Users Today : 549
Users Yesterday : 685