न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » बैठक » BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन

BIG BREAKING:हरिद्वार में वित्तीय अनुशासन पर महालेखाकार सख्त, बोले—बजट खर्च में पारदर्शिता और नियमों का हो पूरा पालन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड मोहम्मद परवेज़ आलम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार, हरिद्वार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पुष्पगुच्छ भेंटकर महालेखाकार का स्वागत किया। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "अर्द्धकुंभ 2027 की महातैयारी! त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक बदलेगा ऋषिकेश का स्वरूप, ₹156 करोड़ की परियोजनाओं पर डीएम की बड़ी समीक्षा"

बैठक में महालेखाकार ने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बजट का उपयोग केवल स्वीकृत मद एवं लेखा शीर्षक के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं में ही किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित प्रत्येक भुगतान पूर्ण पारदर्शिता, वित्तीय नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित किया जाए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: अब खाद के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार! लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति ने शुरू की ऑनलाइन उर्वरक बिक्री व्यवस्था

महालेखाकार ने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं वित्तीय भुगतान के लिए यदि किसी विभाग को बैंक खाता खोलने की आवश्यकता होती है तो वित्त विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ही सेविंग अकाउंट खोला जाए तथा सभी वित्तीय लेन-देन नियमानुसार किए जाएं।

ALSO READ  BIG BREAKING:: हरिद्वार में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान! स्कूल-कॉलेजों में मेडिकल टेस्ट, मेडिकल स्टोरों पर CCTV और तस्करों की संपत्ति होगी जांच

उन्होंने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य सरकारी वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ाना, लेखा मिलान (Reconciliation) की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना तथा लेखांकन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने महालेखाकार को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों एवं सुझावों का संबंधित अधिकारियों द्वारा शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि जनपद में वित्तीय प्रबंधन और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार ने महालेखाकार को कोषागार से संबंधित वित्तीय मामलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई

ALSO READ  "देहरादून होगा तिरंगामय... परेड ग्राउंड से गूंजेगा राष्ट्रगान, सीएम धामी के साथ आज़ादी का भव्य महाउत्सव!"

बैठक में महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), उत्तराखण्ड देहरादून की निरीक्षण टीम द्वारा कोषागार हरिद्वार का अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार नंदन कुमार,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, निरीक्षण अधिकारी अविनाश रंजन, वरिष्ठ लेखाकार बृजेश कुमार,सहायक लेखा अधिकारी डॉ दिनेश शर्मा तथा लेखाकार नितेश चौहान सहित महालेखाकार के अधिकारी,जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 8 5
Users Today : 805
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 8 5
Users Today : 805
Users Yesterday : 672