न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » घटना » “रुड़की की प्लाइवुड फैक्ट्री में मौत का मंजर: मशीन से उड़ा कर्मचारी का होश, लाइव वीडियो में कैद हुआ हादसा”

“रुड़की की प्लाइवुड फैक्ट्री में मौत का मंजर: मशीन से उड़ा कर्मचारी का होश, लाइव वीडियो में कैद हुआ हादसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर (हरिद्वार)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में रविवार को काम कर रहे कर्मचारी की अचानक मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान चौंदाहेड़ी निवासी 45 वर्षीय जनक पुत्र धर्म सिंह के रूप में हुई है। वह प्रीमेट प्लाइवुड फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था।

हादसे के वक्त जनक मशीन पर कार्यरत था, तभी एक प्लाई का टुकड़ा अचानक उसके चेहरे पर आकर लगा। वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

सहकर्मियों ने तुरंत उसे रुड़की के विनय विशाल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की सूचना परिजन अस्पताल पहुंचे, वहां हंगामा शुरू हो गया।

परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री में कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। कर्मचारियों को न हेलमेट दिए जाते हैं और न ही अन्य सेफ्टी गियर।

हंगामे की सूचना पर मंगलौर और रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजन फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

मौके पर पहुंचे झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ  "रुड़की में दूध की डेयरी में भीषण आग, लाखों का नुकसान — संचालक ने भागकर बचाई जान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 1 2
Users Today : 109
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 8 1 2
Users Today : 109
Users Yesterday : 728