न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मानव तस्करी पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, छह राज्यों ने मिलकर बनाई रणनीति, हरिद्वार पुलिस ने बालिका और मासूम को बचाया BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने दिए सख्त निर्देश! घाट, सड़कें और पुल समय पर होंगे तैयार, दिन-रात चलेगा निर्माण कार्य BIG BREAKING:: हर की पौड़ी पर भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला अभियान, सुनीता चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का रेस्क्यू; कनखल और ज्वालापुर के आश्रय गृहों में भेजे गए बच्चे BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र!
Home » अभियान » “सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान दिल्ली का 50 वर्षीय व्यक्ति तेज बहाव में बहा, SDRF ने 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद किया शव”

“सहस्त्रधारा में नहाने के दौरान दिल्ली का 50 वर्षीय व्यक्ति तेज बहाव में बहा, SDRF ने 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद किया शव”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर डूबे व्यक्ति की तलाश में SDRF ने लगातार सर्च अभियान चलाकर शव बरामद कर लिया। करीब दो किलोमीटर तक की गई खोजबीन के बाद शव पांडव वाला पुल के पास मिला। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही SDRF की सहस्त्रधारा टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने घटना की जानकारी जुटाई और परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके बाद टीम ने नदी और आसपास के संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान शुरू किया। पानी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवान लगातार तलाश में जुटे रहे।

काफी देर तक सर्चिंग के बाद SDRF टीम को सहस्त्रधारा झरने से लगभग दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के समीप व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ  "सीएम धामी का बड़ा फरमान: कम ऋण देने वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, अब हर पात्र तक पहुंचेगा बैंक लोन और सरकारी योजनाओं का लाभ!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 3 8
Users Today : 590
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 2 3 8
Users Today : 590
Users Yesterday : 836