(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। अपनी बेटी की हत्या कर शव को गंग नहर में फेंकने के आरोपी पिता उसके दोस्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।कोतवाली मंगलौर पर मंगलौर निवासी महिला द्वारा 21 अगस्त को धनेश्वर उर्फ तोता व आशीष उर्फ धोल्ला के खिलाफ उसकी 13 वर्षीय बेटी को घर से जाने तथा वापस घर न लाने, पूछने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
प्रकरण पेचीदा था क्योंकि मृतका की माता द्वारा ही मृतका के पिता पर हत्या का आरोप लगाया गया। तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कल मुकदमे से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से आरोपी मृतक का पिता धनेश्वर है। धनेश्वर के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा 315 बरामद किया। गंगनहर में शव की तलाश के प्रयास जारी हैं।
आरोपी पिता को यह शक था कि उसकी बेटी किसी से बात करती है। समझाने पर भी बेटी का नहीं मानने पर आरोपी धनेश्वर उर्फ तोता ने अपनी बेटी को 27 जुलाई को अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर माता मंदिर के पास पुल में कमीज से उसका गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को नहर में फेंक कर भाग गए।
धनेश्वर उर्फ तोता पुत्र मांगेराम, आशीष उर्फ धोल्ला पुत्र सुनील निवासी ग्राम ब्रहमपुर जट्ट थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार का चालान कर दिया गया है।







































Users Today : 101
Users Yesterday : 584
