न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: महिला सुरक्षा और सम्मान की गूंज, हरिद्वार में 210 लोगों ने निकाला साइलेंट वॉकथॉन; महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का संदेश BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम
Home » कार्यवाही » “झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप”

“झबरेड़ा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर शिकंजा, वाहन सीज होते ही मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)झबरेड़ा। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और सड़क सुरक्षा को लेकर कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं अन्य वाहनों की जांच करते हुए विशेष रूप से मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा यातायात नियमों के विपरीत लगाए गए अन्य उपकरणों को चेक किया जा रहा है।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि वाहनों में किए गए ऐसे अनधिकृत बदलाव न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि सड़क पर अन्य लोगों के लिए परेशानी और असुविधा का कारण भी बनते हैं।

अभियान के दौरान पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगे एक वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपकरणों का इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ALSO READ  "हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मासूम बच्चियों से कथित अश्लील हरकत के आरोपी को चंद घंटों में दबोचा, कानून का शिकंजा कसना शुरू"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 8 9
Users Today : 156
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 8 9
Users Today : 156
Users Yesterday : 414