(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार – गंगनहर के तेज बहाव में बह रहे व्यक्ति को SDRF ने सकुशल बाहर निकाला, समय रहते बची जान।
बहादराबाद पुलिस चौकी से सूचना मिलते ही SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन टीम के पहुंचने तक व्यक्ति बहते हुए पथरी पावर हाउस तक पहुंच चुका था।
तेज बहाव के बीच SDRF जवानों ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए व्यक्ति तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
काफी देर तक ठंडे पानी में रहने से व्यक्ति की हालत कमजोर और शरीर अकड़ गया था, SDRF टीम ने मौके पर प्राथमिक सहायता देकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
SDRF की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, गंगनहर के तेज बहाव में फंसे व्यक्ति के लिए जवान बने जीवनरक्षक








































Users Today : 373
Users Yesterday : 1033






