न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » समारोह » “पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग”

“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज के पावन पर्व के अवसर पर हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती दीपशिखा भुल्लर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, साथ ही मंच का संचालन उपनिरीक्षक अंजना चौहान ने किया।

कार्यक्रम में पुलिस लाइन की महिलाओं सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान डांस, मेहंदी प्रतियोगिता, तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं सवाल-जवाब प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिस रेशमा, द्वितीय स्थान प्रिया तथा तृतीय स्थान भावना ने प्राप्त किया।

वहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान योगिता तथा तृतीय स्थान पल्लवी ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए, परिवार के साथ आये बच्चों ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और अपनी परम्परा को प्रदर्शित होते देखा जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों को अपने कल्चर का ज्ञान हो सके।

समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, मेहंदी एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। समारोह ने पुलिस परिवारों के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द एवं उत्साह को और मजबूत किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती दीपशिखा भुल्लर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी महिलाओं से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखते हुए ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 4 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 4 5
Users Today : 256
Users Yesterday : 398