(शहजाद अली हरिद्वार)विकासनगर। देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव SDRF की टीम ने सोमवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से 17 अगस्त को सुबह करीब 8:11 बजे SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि देर रात एक युवक पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंची SDRF टीम ने शक्तिनहर में व्यापक सर्चिंग अभियान शुरू किया। टीम ने नहर के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। काफी प्रयासों के बाद SDRF जवानों को सफलता मिली और ढकरानी इंटेक के पास से युवक का शव बरामद कर लिया गया।
बरामद शव की पहचान मुबारिक पुत्र इकराम, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून के रूप में हुई। SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।






































Users Today : 334
Users Yesterday : 343
