न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: भोपाल पहुंचे CM धामी, शिवराज सिंह चौहान की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस BIG BREAKING:: गोवर्धन पूजा पर गौमाता के चरणों में नतमस्तक हुए मुख्यमंत्री धामी, संत समाज के सानिध्य में दिखी सनातन संस्कृति की दिव्य झलक BIG BREAKING:: पेंशनरों के लिए बड़ी राहत! 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और पेंशन की हर समस्या का होगा समाधान BIG BREAKING:: भगवानपुर में आधी रात को गोलियों की गूंज! पुलिस से भिड़ा कुख्यात गौतस्कर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, साथी कालू फरार BIG BREAKING:: राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी से मिले राजीव शर्मा, देवभूमि के विकास और गौरवशाली विरासत की जमकर की सराहना! BIG BREAKING:: मंगलौर की जनता को मिली विकास की बड़ी सौगात, CM धामी ने किया देवभूमि रजत जयंती पार्क का लोकार्पण, नगर को मिला हरियाली और मनोरंजन का नया ठिकाना!
Home » अभियान » “हरकी पैड़ी पर ‘महासफाई’ का महासंग्राम! कांवड़ मेला खत्म होते ही 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठाने मैदान में उतरी सैकड़ों कर्मचारियों की फौज”

“हरकी पैड़ी पर ‘महासफाई’ का महासंग्राम! कांवड़ मेला खत्म होते ही 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठाने मैदान में उतरी सैकड़ों कर्मचारियों की फौज”

(शहजाद अली हरिद्वार) Haridwar/धर्मनगरी हरिद्वार में करोड़ों शिवभक्तों की आस्था का केंद्र रहा कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद अब नगर निगम के सामने गंगा घाटों को फिर से स्वच्छ और व्यवस्थित करने की बड़ी चुनौती है। कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से करीब साढ़े चार करोड़ शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे, जिन्होंने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। मेले के दौरान नगर निगम की टीमें लगातार सफाई व्यवस्था में जुटी रहीं, लेकिन अब मेला समाप्त होने के बाद हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।नगर निगम ने बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा है और घाटों से कूड़ा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक का काम तेजी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने खुद हरकी पैड़ी पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि घाटों को जल्द से जल्द पूरी तरह साफ किया जाए।

नगर आयुक्त के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा हुआ है, जिसका अनुमान करीब सात हजार मीट्रिक टन लगाया गया है। नगर निगम की कोशिश है कि विशेष अभियान चलाकर आज रात तक हरकी पैड़ी सहित प्रमुख घाटों से कूड़ा हटाने का काम पूरा किया जाए।इसके लिए सफाई टीमों को लगातार शिफ्ट में लगाया गया है, ताकि कांवड़ मेले के बाद गंगा घाटों को दोबारा स्वच्छ और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थित स्वरूप में लाया जा सके

ALSO READ  “SSP के आदेश पर हरिद्वार में सुरक्षा का महाअभियान! मुख्य चौराहों से लेकर भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिस का जबरदस्त सघन चेकिंग ऑपरेशन, हर कदम पर सतर्कता और मुस्तैदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 9 8 8
Users Today : 406
Users Yesterday : 707
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 6 9 8 8
Users Today : 406
Users Yesterday : 707