न्यूज़ फ्लैश
“डॉक्टर्स डे विशेष: हरिद्वार के स्वास्थ्य जगत का भरोसेमंद चेहरा बने डॉ. कुमार प्रशांत, सेवा और समर्पण से जीत रहे हजारों मरीजों का दिल” “अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश” “बहादराबाद में SBI के 71वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर बोले— डिजिटल बैंकिंग अपनाइए, हर सुविधा अब आपकी उंगलियों पर!” “हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई”
Home » शिविर » “कैंसर के खिलाफ जंग: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा हरिद्वार में जागरूकता और सेवा का संकल्प”

“कैंसर के खिलाफ जंग: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा हरिद्वार में जागरूकता और सेवा का संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से कैंसर जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी कर्मेंन्द्र सिंह, महापौर किरण जैसल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कैंसर लाइलाज नहीं है, लेकिन समय रहते इसका पता चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार प्रकट किया।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दूरदराज़ के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता फैलाएं।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जन-जागरूकता जरूरी है।

इस अवसर पर कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने बताया कि तंबाकू और मदिरा का सेवन न करना, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग के माध्यम से कैंसर से बचाव संभव है।

महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज और कोठारी राघवेंद्र दास महाराज ने सभी को धूम्रपान व तंबाकू से दूर रहने और दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने की प्रेरणा दी।

शिविर में एएसपी विपिन कुमार, मंडल अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, पार्षद सुमित त्यागी, प्रिंसिपल सचिन जोशी (हरिद्वार), प्रदीप कुमार शर्मा (रुड़की) व सुनील दत्त कोठारी (ऋषिकेश) समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 8 4 7
Users Today : 1464
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 8 4 7
Users Today : 1464
Users Yesterday : 3383