न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज! 40वीं वाहिनी पीएसी में आयुष अग्रवाल-मनीषा जोशी ने बढ़ाया हौसला, जवानों ने रक्तदान को बढ़ाए मदद के हाथ BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी
Home » कार्यवाही » “कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद”

“कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस का बड़ा धमाका! टिहरी विस्थापित कॉलोनी की चोरी का खुलासा, 3 शातिर चोर गिरफ्तार—5 लाख की नकदी और वारदात में इस्तेमाल टैम्पो बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच कोतवाली रानीपुर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात बेचकर मिली 5 लाख रुपये की नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त टैम्पो बरामद किया है। कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की रात गली नंबर ए-20, टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दो मकानों में चोरी हुई थी। मामले में 4 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस की टीम गठित की गई और सीआईयू को तकनीकी सहयोग की जिम्मेदारी दी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण किया। इस दौरान घटना में एक टैम्पो के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। पुलिस ने लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चलाते हुए 7 अगस्त को बीएचईएल स्टेडियम के पास से अक्षय उर्फ गोलू को टैम्पो सहित गिरफ्तार किया।पूछताछ में अक्षय ने अपने साथियों सोनू सैनी और सोनू शर्मा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र से दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात बेचकर प्राप्त 5 लाख रुपये, राजेन्द्र पाल का पुलिस कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड बरामद हुए।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी की थी और चोरी का सोना धामपुर में एक व्यापारी को बेच दिया था। पुलिस जांच में तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, राहुल थापा सहित रानीपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। वहीं सीआईयू टीम में निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट और कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।

ALSO READ  "कलियर में बिजली चोरों पर निगम की बड़ी कार्रवाई: जिम समेत 23 जगहों पर छापेमारी, हड़कंप मच गया!"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 5
Users Today : 342
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 5 2 5
Users Today : 342
Users Yesterday : 1573