न्यूज़ फ्लैश
“उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान” “हरिद्वार में फूटा आस्था का महाविस्फोट! 39 लाख 15 हजार शिवभक्तों ने भरी हुंकार, कांवड़ यात्रा में 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार का बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड” “कांवड़ियों की सेहत से कोई समझौता नहीं! हरिद्वार में ढाबों-रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग का अचानक निरीक्षण, 4 नमूने जांच के लिए सील” “हर की पैड़ी से उठेगा 2036 ओलंपिक का महा-संकल्प! संतों के आशीर्वाद से रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा बनेगी इतिहास की गवाह”
Home » निरीक्षण » “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण”

“दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, मशीनरी, मानव संसाधन और प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से शहर में ट्रैफिक जाम में बड़ी राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्यस्थलों पर पर्याप्त मशीनरी, श्रमिक, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भूमि, तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश भी दिए।

करीब 716 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना झाझरा से आशारोड़ी चेक पोस्ट तक दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर को जोड़ेगी और इसके अप्रैल 2027 तक पूरा होने की संभावना है। परियोजना के शुरू होने के बाद भारी वाहनों को शहर के बाहर से डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे देहरादून की परिवहन व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव तथा एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 5 6 3
Users Today : 46
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 5 6 3
Users Today : 46
Users Yesterday : 1234