न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » निरीक्षण » 2 नवंबर को हरिद्वार में राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य आगमन: पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, प्रशासन अलर्ट—सुरक्षा से स्वागत तक चाक-चौबंद तैयारियां!

2 नवंबर को हरिद्वार में राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य आगमन: पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, प्रशासन अलर्ट—सुरक्षा से स्वागत तक चाक-चौबंद तैयारियां!

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी 2 नवंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। अपने इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी भाग लेंगी, जिसमें देशभर से कई विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद् और छात्र उपस्थित रहेंगे।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने मंगलवार को हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रशासन ने रूट डायवर्जन, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर से लेकर पूरे रूट तक सुरक्षा के कई स्तर बनाए जा रहे हैं। पुलिस, एसपीजी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर चुके हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल व्यवस्था, स्वागत, तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा लगातार जारी है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर हरिद्वार में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों की टीमें हर मोर्चे पर मुस्तैदी से तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं, ताकि राष्ट्रपति के आगमन पर कार्यक्रम गरिमामय और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ALSO READ  "भगवानपुर तहसील में आयुक्त आनंद स्वरूप का सख्त एक्शन! बोले—जनता को न करें परेशान, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 5 0
Users Today : 103
Users Yesterday : 930