न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: देहरादून में रोजगार मेले का बड़ा धमाका! 249 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, हाथों में नियुक्ति पत्र आते ही खिले चेहरे BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’!
Home » ऐलान » “बिना नोटिस नहीं कटेगा किसी भी मतदाता का नाम” — मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

“बिना नोटिस नहीं कटेगा किसी भी मतदाता का नाम” — मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बड़ा ऐलान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने सोमवार को हरिद्वार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों निर्देश दिए कि मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटि रहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न किया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।उन्होंने कहा कि एसआईआर के सफल क्रियान्वयन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह ने अनिवार्य रूप से संवाद किया जाए तथा किसी भी विसंगति एवं नोटिस की सुनवाई बीएलओ स्तर पर करते हुए इसका समाधान किया जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एसआईआर का कार्य पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ सफलता पूर्वक किया जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का कार्य 90.54 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं ‘नो मैपिंग’ श्रेणी के 92,594 मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बीएलओ स्तर पर की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी सुझाव एवं समस्याओं को सुना गया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

ALSO READ  “परीक्षा पे चर्चा” में उत्तराखंड के हर विद्यालय की अनिवार्य भागीदारी, 7 लाख से अधिक छात्रों का रिकॉर्ड पंजीकरण, 6 फरवरी को पीएम मोदी देंगे तनावमुक्त परीक्षा का मंत्र — शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान

उन्होंने कहा कि विसंगतियों पर जो नोटिस निर्गत किए गए है उनकी सुनवाई बीएलओ स्तर पर ही की जाएगी तथा

अनमैपिंग मतदाताओं के संबंध में उन्होंने कहा कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिससे पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस के हटाया नहीं जायेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने हरिद्वार जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व एवं निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद में अभियान सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों, एईआरओ, बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य में लगे समस्त कार्मिकों की हौसला-अफजाई करते हुए इसी समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया रानीपुर बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय बूथ का निरीक्षण

बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित बीएचईएल केंद्रीय विद्यालय

मतदान केंद्र का किया निरीक्षण । उन्होंने बूथ पर तैनात बीएलओ से विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत किए जा रहे मतदाता सत्यापन, नोटिस वितरण एवं अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर विधायक फुरकान अहमद,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा,उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, एसएलओ आकाश जोशी, वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी एवं नगर आयुक्त रुड़की सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिला महानगर कांग्रेस कमेटी अमन गर्ग, चंद्रपाल सिंह,राजेंद्र चौधरी, कैलाश चन्द्र, चंद्रपाल सिंह, सीपीआई राजीव गर्ग ,जिलाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मदन पाल,जिला विकास अधिकारी केके पंत

ALSO READ  "हरिद्वार में सपा का महास्वागत और शक्ति प्रदर्शन: जाट बहादुरपुर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का भव्य अभिनंदन, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों का किया बड़ा ऐलान"

सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद खां, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 9 1
Users Today : 440
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 9 1
Users Today : 440
Users Yesterday : 729