न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » ऐलान » “हरिद्वार में सपा का महास्वागत और शक्ति प्रदर्शन: जाट बहादुरपुर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का भव्य अभिनंदन, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों का किया बड़ा ऐलान”

“हरिद्वार में सपा का महास्वागत और शक्ति प्रदर्शन: जाट बहादुरपुर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का भव्य अभिनंदन, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों का किया बड़ा ऐलान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद के जाट बहादुरपुर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह का नेतृत्व समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं समाजवादी पार्टी युवजन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने किया।कार्यक्रम के दौरान दिलसाद, क्यूब अंसारी, गुलजार मलिक, मदन यादव, ऋषभ यादव, सहजाद अंसारी, गोविंदा और साजिद अंसारी सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महंत शुभम गिरी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठन को मजबूती देने का संकल्प भी दोहराया।अपने संबोधन में महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़कर सक्रिय भूमिका दी जाएगी।उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा और कार्यकर्ताओं की आवाज को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को नई दिशा देने और आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

ALSO READ  “सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान – पैक्स होंगे कंप्यूटरीकृत, नियुक्तियों में पारदर्शिता, 50 हजार महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 0
Users Today : 525
Users Yesterday : 496