न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » एक्शन » “अंकुर शर्मा का एक्शन मोड! बुग्गावाला में पैरामिलिट्री संग फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों में मची खलबली”

“अंकुर शर्मा का एक्शन मोड! बुग्गावाला में पैरामिलिट्री संग फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों में मची खलबली”

(शहजाद अली हरिद्वार) बुग्गावाला। कांवड़ मेला-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुग्गावाला थाना पुलिस लगातार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में बंदरजुड़ क्षेत्र में स्थानीय पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने क्षेत्रवासियों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम करना है।इस दौरान पुलिस एवं पैरामिलिट्री जवानों ने पूरे क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, गश्त और निगरानी अभियान जारी रहेगा ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न हो सके।

ALSO READ  "ऑपरेशन प्रहार: कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 10 मकान मालिकों पर ₹1 लाख का कोर्ट चालान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 7 4
Users Today : 423
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 7 4
Users Today : 423
Users Yesterday : 729