न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: “किचन में वेज-नॉनवेज का खेल पड़ा भारी! खाद्य विभाग ने मारा छापा, सड़े प्याज-पनीर पर चला ‘एक्शन’, 13 नमूने जांच को रवाना” BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी
Home » जायजा » “सावन के पहले सोमवार पर दक्षेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

“सावन के पहले सोमवार पर दक्षेश्वर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ मेले एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेक्टर अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुचारु एवं पंक्तिबद्ध दर्शन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सावन के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बैरिकेडिंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने परिवार सहित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से जनपद की सुख-समृद्धि, प्रदेशवासियों के कल्याण तथा कांवड़ मेला-2026 के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में उपस्थित शिवभक्तों को फल एवं पेयजल वितरित कर उनका स्वागत किया तथा सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का भी आग्रह किया।

इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

ALSO READ  "कांवड़ मेला 2025: अंतिम चरण में उमड़ी आस्था की भीड़, हर की पैड़ी पर पहुंचे एसएसपी डोभाल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 7 4
Users Today : 423
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 7 4
Users Today : 423
Users Yesterday : 729