न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: आईआईटी रुड़की का भव्य दीक्षांत समारोह शुरू, NSA अजीत डोभाल की मौजूदगी में 1277 विद्यार्थियों को मिली डिग्री BIG BREAKING:: धान खरीद को लेकर हरिद्वार में बड़ा प्लान तैयार! 48 क्रय केंद्र खुले, 8 और प्रस्तावित—किसानों को मिलेगा ₹2,441 तक MSP BIG BREAKING:: देर रात हरिद्वार में पुलिस का धुआंधार चेकिंग अभियान, सिटी से देहात तक मचा हड़कंप! BIG BREAKING:: पुराने तालाब को मिला नया जीवन, ₹8.64 करोड़ से सजा ‘जल सृष्टि पार्क’—धामी ने किया लोकार्पण, देहरादून में दिखेगी ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’! BIG BREAKING:: श्यामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात! शनिवार से शुरू होगी OPD, PHC को भविष्य में ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी BIG BREAKING:: नेपाल की आपदा में उत्तराखंड का बड़ा मानवीय कदम, CM धामी ने 8 सदस्यीय राहत दल को दिखाई हरी झंडी
Home » छापेमारी » “कांवड़ मेले में आबकारी का बड़ा एक्शन!परचून की दुकानों से लेकर घरों तक पड़ी रेड, अवैध शराब का जखीरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार”

“कांवड़ मेले में आबकारी का बड़ा एक्शन!परचून की दुकानों से लेकर घरों तक पड़ी रेड, अवैध शराब का जखीरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ज्वालापुर, ऋषिकुल चौराहा और बैरागी कैंप क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।छापेमारी के दौरान टीम ने परचून की दुकानों, संदिग्ध ठिकानों और कुछ आवासीय परिसरों की भी जांच की, जहां अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखी जा रही है।आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ALSO READ  "Roorkee में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, सिगरेट-पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 0
Users Today : 389
Users Yesterday : 729
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 3 0 4 0
Users Today : 389
Users Yesterday : 729