न्यूज़ फ्लैश
“40वीं वाहिनी पीएसी में भावुक पल: दशकों की ईमानदार सेवा को सलाम, सम्मान के साथ दी गई गौरवपूर्ण विदाई!” “शिकायतों पर आयोग की सख्ती! संजय नेगी ने 11 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को लगाई फटकार, जल्द कार्रवाई के आदेश” “शिवभक्तों की सेवा में सड़क पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित! कांवड़ पटरी मार्ग का किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और दिए सख्त निर्देश” “गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”
Home » हड़कंप » “गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत”

“गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत”

(शहजाद अली हरिद्वार)-हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान चार नाबालिग कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों के शव बरामद कर लिए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि चारों कांवड़िए चंडीगढ़ से हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे कांवड़ियों के दल में शामिल थे और उनकी उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच थी।

एसपी सिटी अभय सिंह के मुताबिक, कांवड़ यात्रा को देखते हुए घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और SDRF के जवानों की तैनाती भी की गई है। इसके बावजूद ये कांवड़िए निर्धारित घाट से अलग जाकर नहर में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें और चेतावनी वाले स्थानों पर जाने से बचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 1 2 1
Users Today : 740
Users Yesterday : 1026
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 1 2 1
Users Today : 740
Users Yesterday : 1026