न्यूज़ फ्लैश
“गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार” “देहरादून होगा तिरंगामय… परेड ग्राउंड से गूंजेगा राष्ट्रगान, सीएम धामी के साथ आज़ादी का भव्य महाउत्सव!” “Haridwar: सावन के पहले दिन ‘शंकर डेयरी’ पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद” “कांवड़ यात्रा का शानदार आगाज़: पहले ही दिन 446 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क इलाज, 32 स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग!”
Home » कार्यवाही » “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार”

“कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश को हरिद्वार पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को पुरानी हरिद्वारी रोड स्थित बाहरपीली गांव के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने धनपुरा निवासी साहिल पुत्र जाहिद को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना श्यामपुर में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया और उसका उद्देश्य क्या था।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र गौड़, कांस्टेबल संदीप रावत और कांस्टेबल गम्भीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 0 1 2
Users Today : 631
Users Yesterday : 1026
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 0 1 2
Users Today : 631
Users Yesterday : 1026