न्यूज़ फ्लैश
“गंगाजल लेने आए थे… लौटे ताबूत में! हरिद्वार की नहर में डूबने से 4 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत” “कांवड़ मेले में सुरक्षा से खिलवाड़ की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार” “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार” “देहरादून होगा तिरंगामय… परेड ग्राउंड से गूंजेगा राष्ट्रगान, सीएम धामी के साथ आज़ादी का भव्य महाउत्सव!” “Haridwar: सावन के पहले दिन ‘शंकर डेयरी’ पर आबकारी विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद” “कांवड़ यात्रा का शानदार आगाज़: पहले ही दिन 446 शिवभक्तों का हुआ निशुल्क इलाज, 32 स्वास्थ्य शिविरों में 24 घंटे मुस्तैद स्वास्थ्य विभाग!”
Home » निर्देश » “हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”

“हरिद्वार पहुंचे सीएम सलाहकार दिनेश अग्रवाल, बोले- कांवड़ और कुंभ मेले को भव्य बनाने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सलाहकार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राज्य अतिथि गृह डाम कोठी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं से मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने वर्तमान में चल रहे कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा, सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रशासन और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कांवड़ मेले के साथ-साथ आगामी कुंभ मेले को भी भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़ी है, इसलिए सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही उन्होंने सभी शिवभक्त कांवड़ियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे, अनुशासन और सद्भाव बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी कांवड़ यात्रा पूर्ण करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से कांवड़ मेला और आगामी कुंभ मेला सफल, सुरक्षित और यादगार साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 0 2 1
Users Today : 640
Users Yesterday : 1026
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 4 0 2 1
Users Today : 640
Users Yesterday : 1026