न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » खुलासा » “प्रेम प्रसंग, विवाद और ब्लैकमेलिंग ने लिया खूनी मोड़, महिला की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; बहादराबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा”

“प्रेम प्रसंग, विवाद और ब्लैकमेलिंग ने लिया खूनी मोड़, महिला की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; बहादराबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने एक ब्लाइंड और सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को मोमिन निवासी ग्राम अलीपुर ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर अपनी पुत्री शहनुमा की हत्या का आरोप गांव के ही नावेद और उसके परिवार के सदस्यों पर लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की।घटना के बाद मुख्य आरोपी नावेद फरार हो गया था। मृतका का शव भी बरामद नहीं हुआ था और घटनास्थल स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस के सामने चुनौती थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। 27 जुलाई को सूचना मिली कि आरोपी मंगलौर क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर चंदनपुर में रिश्तेदारों के यहां छिपा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर तालाब के पास से आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मृतका के साथ प्रेम संबंध होने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दावा किया कि पारिवारिक समारोह में मृतका के डीजे पर डांस करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद विवाद बढ़ता गया और आरोपी ने ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की।

ALSO READ  Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी"

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह मृतका को कलियर लेकर गया और होटल में ठहरा। इसके बाद तड़के सुबह सुनसान स्थान पर उसकी हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 9
Users Today : 1166
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 1 0 9
Users Today : 1166
Users Yesterday : 886