न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » बैठक » “परिवहन नियम तोड़े तो वाहन होगा ब्लैकलिस्ट! कांवड़ मेले से पहले प्रशासन का सख्त अलर्ट, उद्योगों को यातायात नियमों के पालन के निर्देश”

“परिवहन नियम तोड़े तो वाहन होगा ब्लैकलिस्ट! कांवड़ मेले से पहले प्रशासन का सख्त अलर्ट, उद्योगों को यातायात नियमों के पालन के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन में कांवड़ मेला-2026 के दौरान औद्योगिक गतिविधियों एवं यातायात व्यवस्था के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा वर्ष भर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े परिवहन संबंधी विषयों पर संवाद एवं समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सिडकुल कार्यालय के सभागार में उद्योग प्रतिनिधियों एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम), सिडकुल कमल कफ़लतिया द्वारा किया गया, जिसमें परिवहन विभाग की ओर से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा उपस्थित रहे।बैठक के प्रारम्भ में कांवड़ मेला-2026 के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा लागू किए गए यातायात प्रतिबंधों, डायवर्जन व्यवस्था एवं निर्धारित समयावधि की विस्तृत जानकारी उद्योग प्रतिनिधियों को दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने उत्पादन, डिस्पैच एवं लॉजिस्टिक संचालन की पूर्व योजना इन व्यवस्थाओं के अनुरूप बनाएं, जिससे औद्योगिक गतिविधियाँ भी सुचारु रूप से संचालित होती रहें तथा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

बैठक के दौरान विशेष रूप से ऑटोमोबाइल उद्योगों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे केवल ऐसे वाहनों के माध्यम से ही वाहनों एवं अन्य उत्पादों की डिलीवरी प्राप्त करें अथवा प्रेषित करें जो निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्मित हों तथा सभी वैधानिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन करते हों। परिवहन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि मानकों के अनुरूप निर्मित एवं विधिसम्मत वाहनों के उपयोग से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा तथा परिवहन नियमों के उल्लंघन की संभावनाओं में कमी आएगी।

ALSO READ  "गंगा तट पर सीएम धामी की संतों संग ऐतिहासिक बैठक: 2027 महाकुंभ को दिव्य-भव्य बनाने का खाका तैयार, प्रमुख स्नान तिथियों की घोषणा से हरिद्वार में बढ़ी धार्मिक सरगर्मी"

परिवहन विभाग द्वारा सभी उद्योग प्रतिनिधियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सड़क सुरक्षा को संस्थागत रूप से बढ़ावा देने का आग्रह किया गया। उद्योगों से अपेक्षा की गई कि वे अपने कर्मचारियों के बीच हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा अन्य सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नियमित रूप से जागरूकता अभियान संचालित करें।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परिवहन विभाग एवं सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों के संयुक्त सहयोग से समय-समय पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण कार्यशालाएँ तथा जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षित यातायात संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों के कारण समय-समय पर उत्पन्न होने वाली यातायात जाम की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उद्योग प्रतिनिधियों से इस संबंध में व्यावहारिक सुझाव आमंत्रित किए गए। परिवहन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जिन भारी वाहनों द्वारा बार-बार यातायात व्यवस्था बाधित की जाती है अथवा परिवहन नियमों का निरंतर उल्लंघन किया जाता है, ऐसे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भविष्य में ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्यवाही भी की जाएगी।

बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा कांवड़ मेला-2026 के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं यातायात व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।बैठक में हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), हीरो मोटोकॉर्प, पैनासोनिक, हैवेल्स, किर्बी सहित सिडकुल क्षेत्र की अनेक प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने उद्योग एवं प्रशासन के मध्य इस प्रकार के नियमित संवाद को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे समन्वयात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर बल दिया।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 2 0
Users Today : 1377
Users Yesterday : 886